कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को राहुल किसी कार्य से बैंक से पैसे निकालकर सिंगरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों में मचा कोहराम
दुर्घटना की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और चीख-पुकार मच गई। 28 नवंबर को ही राहुल की शादी सिमडेगा निवासी बसंत मिश्रा की पुत्री नेहा कुमारी से होटल माया पैलेस में हुई थी। शादी के दो दिन बाद ही हुए इस हादसे ने सभी को स्तब्ध कर दिया।
पुलिस ने जब्त किया हाइवा
सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी लालजी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने टक्कर मारने वाले हाइवा को जब्त कर लिया और घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। शव का पोस्टमॉर्टम एमएमसीएच में कराया गया।
कौन थे राहुल?
राहुल मूल रूप से पंजरी गांव के निवासी थे और मनोज पाठक के पुत्र थे। वर्तमान में वे अपने परिवार के साथ सुदना मोहल्ला में रहते थे। राहुल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और परशुराम सेना से भी जुड़े हुए थे।————
