यूपी में बारिश और ओले गिरने से मौसम ने फिर पलटी मार दी है। पहाड़ों से आ रहीं बर्फीली हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। नोएडा में ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सोए दो चचेरे भाइयों फुरकान (35) और साहिल (18) की दम घुटने से मौत हो गई। दोनों मुरादाबाद के रहने वाले थे। परिजनों ने बताया- मजदूरी करने के लिए दोनों मुरादाबाद से नोएडा गए थे। शुक्रवार को बारिश के कारण ठंड बढ़ गई थी। रात में फोन पर बात हुई थी। सुबह जब फोन किया तो उन्होंने कॉल नहीं उठाई। संपर्क न होने पर उनके साथियों को बताया। उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा तो दोनों बेहोश पड़े थे। इस बीच आज 15 जिलों में बारिश और 20 जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है। तापमान में 5-6°C तक की गिरावट आने की संभावना है। बारिश का यह दौर 26 जनवरी के बाद फिर शुरू होगा। 27 और 28 जनवरी को पूरे प्रदेश में ठीक-ठाक बारिश होगी। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बेमौसम बारिश गेहूं, मसूर और चना की फसल के लिए फायदेमंद है, लेकिन सरसों और आलू को नुकसान हो रहा है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम पर नजर रखें और जरूरत पड़ने पर फसलों में दवा का छिड़काव करें। मौसम की तस्वीरें- पहाड़ी राज्यों में भीषण बर्फबारी का असर अयोध्या सबसे ठंडा, लखनऊ में सीजन की सबसे गर्म रात
पिछले 24 घंटे की बात करें तो 8°C के साथ अयोध्या सबसे ठंडा रहा। लखनऊ में पिछली रात प्रदेश में सबसे गर्म रही। पारा 15.4°C दर्ज किया गया। राजधानी में यह सीजन का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान था। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, लखनऊ के इतिहास में शुक्रवार की रात 2005, 2007 और 2019 के बाद जनवरी महीने की चौथी सबसे गर्म रात रही। आज का अलर्ट जानिए- अचानक क्यों पलटा मौसम? जानिए
उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब उत्तर प्रदेश में भी साफ दिख रहा है। इसी वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है। हवा की दिशा में बदलाव आया है। पहले जहां पूर्वा हवाएं चल रही थीं, अब उनकी जगह पछुआ हवाएं ले रही हैं। इससे वातावरण में नमी बढ़ी है और कहीं-कहीं बारिश की स्थिति बन रही है। अगले 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- बदले हुए माैसम के बीच यूपी में 27 जनवरी से एक और पश्चमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे दिन-रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। आज पश्चिमी यूपी में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। मध्य यूपी में बादलों की वजह से दिन के तापमान में गिरावट आएगी। ————————- ये खबर भी पढ़िए अविमुक्तेश्वरानंद-प्रशासन विवाद का हल क्या?:साधु-संत दो फाड़; एक छोटी घटना कैसे बनी यूपी की सबसे बड़ी कन्ट्रोवर्सी माघ मेले में अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के साथ हुए विवाद ने सनातन समाज से लेकर सियासत तक को दो फाड़ कर दिया है। पालकी में गंगा स्नान की जिद, पुलिस के साथ झड़प और फिर बटुकों की पिटाई ने यूपी की सियासत में उबाल ला दिया है। संडे बिग स्टोरी में पढ़िए क्या विवाद सिर्फ एक संत और मेला नियमों का टकराव है? पूरी खबर पढ़िए
नोएडा में अंगीठी जलाकर सोए 2 भाइयों की मौत:यूपी के 20 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 2 दिन में 6°C तक गिरेगा पारा
