कुंड में डूबने से ढाई साल के बच्चे की मौत:फतेहाबाद में मामा के घर आया, सिरसा के परिवार का इकलौता बेटा

Spread the love

फतेहाबाद जिले के गांव भट्टू कलां में रामसरा रोड स्थित एक घर में ढाई वर्षीय मासूम की कुंड में गिरने से मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। जानकारी के अनुसार, सिरसा जिले के गांव बप्पा निवासी प्रेम कुमार का ढाई वर्षीय बेटा रजत अपनी मां महेंद्रों देवी के साथ अपने ननिहाल भट्टू कलां में मामा सतू के घर आया हुआ था। मंगलवार शाम को रजत घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते वह अचानक आंगन में बने पानी स्टोर टैंक (कुंड) में गिर गया। परिजनों को जब घटना का पता चला तो उन्होंने तुरंत बच्चे को पानी से भरे कूंड से बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भट्टू कलां लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। माता पिता का इकलौता था बेटा
बताया जा रहा है कि रजत अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। परिजनों ने बिना कोई पुलिस कार्रवाई के ही बुधवार को बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया।