पुलिस ने बताया कि, ग्राम साेनपुर निवासी माेहम्मद हदीश ने बसदेई चाैकी में 6 सितंबर काे शिकायत दर्ज कराई। उसने रिपाेर्ट में बताया कि, 05 से 06 सितंबर के दरम्यिानी रात्रि में उसके किराना दुकान के गल्ले में रखे करीब 65 हजार रूपये को अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरूद्ध धारा 305(क), 331(4) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
मामले की सूचना पर डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने अज्ञात चोर की पतासाजी कर माल मुलजिम को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। चौकी बसदेई पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान आदतन चोरों को तलब पूछताछ किया और घटना स्थल के आसपास सुराग खोजने के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही राहुल सोनवानी व दीपक कुर्रे को दबिश देकर पकड़ा गया।
पूछताछ पर आरोपित राहुल सोनवानी ने बताया कि 5-6 सितंबर दरम्यिानी रात्रि में पास के गांव में आरकेस्टा प्रोग्राम देखने आया था। जहां गांव का दीपक कुर्रे व एक अन्य व्यक्ति आए और हदीश सेठ के दुकान तरफ घुमकर आते है कहकर तीनों मोटर सायकल में शिवप्रसादनगर गए जहां मोटर सायकल को छोड़कर पैदल सोनपुर हरीश के किराना दुकान पहुंचे तब सभी चोरी की योजना बनाकर लोहे के राड से रोशनदान के ईट को निकालकर यह व एक अन्य व्यक्ति दुकान के अंदर घुसकर दुकान के गल्ला में रखे 65 हजार रूपये नगदी चोरी किए। दुकान के बाहर दीपक पहरा कर रहा था। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद दोनों को मिले रकम से मोबाईल खरीदना एवं खाने-पीने में खर्च कर देना बताया। आरोपितों के निशानदेही पर चोरी की रकम से खरीदे गए दो मोबाईल जब्त कर आरोपित राहुल सोनवानी (उम्र 18 वर्ष 2 माह) एवं दीपक कुर्रे (उम्र 20 वर्ष) दोनों निवासी ग्राम शिवप्रसादनगर, चौकी बसदेई को गिरफ्तार कर आज रविवार को जेल भेजा गया है। मामले में फरार एक अन्य आरोपित की पतासाजी की जा रही है।
कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व सीएसपी एस.एस.पैंकरा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बसदेई योगेन्द्र जायसवाल, प्रधान आरक्षक शिवकुमार सारथी, आरक्षक नीलेश जायसवाल, रामकुमार सिंह, राकेश सिंह, आदित्य यादव, दिलीप साहू, अशोक केंवट, देवदत्त दुबे, भुनेश्वर सिंह, प्रेम सिंह, महिला आरक्षक पूनम सिंह सक्रिय रहे।
