Tulsi Pooja Ke Niyam Kya Hai: भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का स्थान सर्वोपरि है. इसे केवल एक औषधीय पौधा नहीं, बल्कि साक्षात माता लक्ष्मी का रूप और भगवान विष्णु की सबसे प्रिय संगिनी माना जाता है. जिस घर के आंगन में तुलसी हरी-भरी रहती है, वहां कभी दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा वास नहीं कर पाती. लेकिन तुलसी का पूरा लाभ तभी मिलता है जब हम उसकी सेवा और रख-रखाव शास्त्रों में बताए गए नियमों के अनुसार करें. सही दिशा, सही समय पर जल और सही देखभाल से तुलसी न केवल आपके घर को पवित्र बनाती है, बल्कि आपके जीवन के संकटों को भी दूर कर सकती है.
Tulsi Vastu Tips: तुलसी और शिवलिंग को साथ रखना सही या गलत? जानिए सुख-समृद्धि से जुड़े 7 जरूरी नियम
