बताया गया कि ट्रक डालटनगंज की ओर से रांची की तरफ जा रहा था। बाइक के लातेहार की ओर से डालटनगंज आने के क्रम में दोनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद बाइक ट्रक में फंस गयी थी। कई मीटर दूर तक बाइक नेशनल हाईवे 75 पर घिसटाती चली गयी। दुर्घटना इतनी विभत्स तरीके से घटी कि बाइक सवार का सिर बुरी तरीके से कुचल गया था।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक संख्या ( जेएच03एएस8708) है, जबकि ट्रक संख्या ( यूपी 65 एफटी 7488.) में टक्कर हुई।
