रेवाड़ी के धारूहेड़ा में 75 फुटा रोड पर ट्रक ने युवक को कुचल दिया। हादसा उस समय हुआ जब युवक रोड क्रॉस कर रहा था। ड्राइवर ट्रक के साथ मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। द्वारकाधीश के पास हादसा जानकारी के अनुसार] बीती रात धारूहेड़ा में द्वारकाधीश के पास एक युवक रोड क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान 75 फुटा रोड पर एक ट्रक ने युवक को कुचल दिया। इसके बाद ड्राइवर ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। हादसे के बाद युवक को अस्पताल पहुंचाया। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस घटना के बाद धारूहेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगालकर पुलिस आरोपी ट्रक चालक का पता लगाने और मृतक की पहचान करवाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
रेवाड़ी में ट्रक ने युवक को कुचला, VIDEO:मौके पर तोड़ा दम, रोड क्रॉस कर रहा था, ड्राइवर गाड़ी समेत फरार
