मुरैना में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। एक्सीडेंट सिविल लाइन थाना इलाके में नेशनल हाईवे-44 पर गुरुवार शाम साढ़े 5 बजे हुआ। इसमें सास, बहू और दो साल की नातिन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ड्राइवर मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटना से गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने ड्राइवर को जल्द पकड़ने और कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, तब जाकर करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका। हादसे में इनकी गई जान 1. रामरती पत्नी रामबरन जाटव उम्र 45 साल 2. पूनम पत्नी दिलीप जाटव उम्र 25 साल 3. काव्या पुत्री दिलीप जाटव उम्र 2 साल बाइक चालक रामबरन जाटव उम्र 46 साल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देखिए, 4 तस्वीरें… पीछे से मारी टक्कर, फिर कुचला
पुलिस के मुताबिक, ट्रक नंबर RJ11 GD 3487 धौलपुर की तरफ से मुरैना आ रहा था। वहीं, बाइक सवार रामबरन जाटव, पत्नी रामरती, बहू पूनम और नातिन काव्या के साथ हिंगोना गांव से मुरैना के लिए निकले थे। दाल मिल के पास ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। रामबरन टक्कर से दूर जाकर गिरा। वहीं अन्य तीनों को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सीएसपी दीपाली चन्दौरिया ने कहा- ट्रक नंबर से मालिक का पता किया जा रहा है, जिससे ड्राइवर को गिरफ्तार किया जा सके। ये खबर भी पढ़ें… कार से बाइक सवार को कुचला…50 मीटर तक घसीटा छतरपुर जिले में नेशनल हाईवे-86 पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। करीब 50 मीटर तक घसीटता ले गया। इसके बाद बाइक पेड़ से जा टकराई। बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे का वीडियो सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…
ट्रक ने बाइक को कुचला, सास-बहू और नातिन की मौत:गाड़ी छोड़कर भाग निकला ड्राइवर; गुस्साए लोगों ने नेशनल हाईवे पर लगाया जाम
