मां की बीमारी से परेशान 2 भाइयों ने किया सुसाइड:सोनीपत में फ्रीजर से निकालकर केमिकल पिया, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत

Spread the love

हरियाणा के सोनीपत जिले के एक गांव से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। पारिवारिक परेशानियों और मां की लगातार बिगड़ती सेहत से मानसिक तनाव में आए दो सगे भाइयों ने कंपनी में केमिकल पी लिया। हालात बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने दोनों को हॉस्पिटल लेकर दौड़े। मगर, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने भी दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले में जांच कर रही है। लंब समय से बीमार चल रही थी मां मृतकों की पहचान प्याऊ मनियारी के रहने वाले अभिषेक (26) और रितिक (25) के रूप में हुई। पिता दीपचंद ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी देवकी लंबे समय से बीमार चल रही थी। घर में लगातार इलाज और देखभाल के चलते परिवार पर मानसिक और भावनात्मक दबाव बढ़ता जा रहा था, जिससे दोनों बेटे भी काफी परेशान रहने लगे थे। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…