कैथल में फाइनेंसरों से परेशान युवक ने किया सुसाइड:चौबारे पर जाकर निगला जहरीला पदार्थ, पिता की हो चुकी मौत, मां रहती है बीमार

Spread the love

कैथल में एक करीब 30 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया। युवक ने चौबारे पर जाकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। मृतक युवक की बहन ने शहर के कुछ फाइनेंसरों पर उसके भाई को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में फाइनेंसरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक युवक की पहचान 30 वर्षीय राहुल के रुप में हुई है। प्रताप गेट कैथल निवासी पूजा ने शहर थाना में दी शिकायत में बताया कि उसके 55 वर्षीय पिता श्याम लाल पुरानी सब्जी मंडी में आटा चक्की पर काम करते हैं। माता सुदेश देवी बुजुर्ग महिला हैं, जो अक्सर बीमार रहती हैं। छोटे भाई राजेश की कई वर्ष पहले बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। उसके बड़ा भाई राहुल (उम्र 30 वर्ष) टिफिन सर्विस का काम करता था। चौबारे में चला गया युवक रविवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपने घर पर नीचे कमरे में बैठी हुई थी तो उसका भाई राहुल उनके घर पर आया और सीधा घर की छत पर बने कमरे में चला गया। उसके करीब 15 मिनट बाद जब वह अपने भाई राहुल को देखने के लिए ऊपर कमरे में गई तो राहुल ऊपर बने चौबारे की छत पर उल्टियां कर रहा था। वे तुरंत उसके भाई को शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए। फाइनेंसरों से लिए थे रुपए वहां पर राहुल ने उसे बताया कि उसने कुछ फाइनेंसरों से फाइनेंस पर रुपए लिए थे। वह उनके पैसे वापस नहीं लौटा सका। उसके मोबाइल पर बार-बार फाइनेंसरों के फोन आ रहे थे। शिकायतकर्ता ने कहा कि इन मोबाइल नंबरों के यूजर ने ही उसके भाई राहुल को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया है, जिसकी प्रताड़ना से तंग राहुल ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला खत्म कर ली है। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शहर थाना के जांच अधिकारी राजीव ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।