‘हर घर तिरंगा‘ अभियान के तहत निकाली तिरंगा रैली

Spread the love

रैली का शुभारंभ गोल्डन की डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल नवीन महाजन ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने 400 से अधिक उत्साही साइकिल सवारों को रवाना किया, जिनकी साइकिलें तिरंगे से सजी थीं। उनके साथ क्लेमेंट टाउन स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर पीजे प्रभाकरण, गोल्डन की गनर्स के कमांडर ब्रिगेडियर आरके सिंह, विभिन्न यूनिटों के कमांडिंग ऑफिसर्स तथा सैनिकों भी उपस्थित रहे।

इस आयोजन का उद्देश्य राष्ट्र के प्रति गौरव, नागरिक जिम्मेदारी और सामूहिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना था। प्रतिभागियों को तिरंगे के महत्व और उससे जुड़ी राष्ट्रीय भावना—एकता, त्याग और संकल्प के बारे में जागरूक किया गया। इसके माध्यम से संदेश तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्र की आत्मा है और इसकी गरिमा की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है। रैली का समापन इस प्रेरणास्पद संकल्प के साथ हुआ कि 14 से 16 अगस्त 2025 के मध्य हर नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाएगा।