पुण्यतिथि पर सुप्रीम कोर्ट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई

Spread the love

पुण्यतिथि पर सुप्रीम कोर्ट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई

नई दिल्ली, 30 जनवरी (हि.स.)। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में भी उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट में 11 बजे दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। 11 बजे जब पहला सायरन बजा सभी कोर्ट ने कामकाज रोक कर दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद दूसरा सायरन बजने के बाद कामकाज शुरू हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार/संजय