बस्तर में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी एवं जनजातीय व्यंजन प्रतियोगिता आज

tribal-cuisine-competition
Spread the love

यह प्रतियोगिता प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय पाक शैलियों को उजागर करने का महत्वपूर्ण अवसर है। इसमें भारत के किसी भी हिस्से से 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से स्थानीय व्यंजनों, छत्तीसगढ़ी एवं जनजातीय संस्कृति और छत्तीसगढ़ पर्यटन को नया आयाम मिलेगा।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में 7000 रुपये, द्धितीय पुरस्कार के रूप में 5000 रुपये और तृतीय पुरस्कार के रूप में 3000 रुपये नगद प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए जाएंगे।