जनजाति समुदाय के सैकड़ों लोगों ने की बाबा आम्रेश्वर धाम में पूजा-अर्चना

Spread the love

बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए जनजातीय समुदाय के लोग लोग मांडर, भरनो, सिसई, बंदगांव, रनिया, बानो, अड़की, मुरहू सहित कई जगहों से भारी संख्या में यहां पहुंचे थे। उन्होंने अपनी पारंरिक विधि से भोलेनाथ और अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की। उनकी पूजन सामग्री में वे सभी चीजें शामिल होती हैं, जो भगवान शिव को प्रिय हें। बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के अध्यक्ष लाल ज्ञानेंद्र नाथ शाहदेव, महामंत्री मनोज कुमार और अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया।