यूपी के एक्सप्रेसवे पर सफर करना महंगा:5 से 85 रुपए तक अधिक टोल देने होंगे; जानिए कहां कितने रेट बढ़े

Spread the love

यूपी के एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने वालों के लिए 1 अप्रैल 2026 सफर महंगा हो गया है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (UPEIDA) ने टोल की नए रेट लागू कर दिए हैं। आगरा-लखनऊ, पूर्वांचल या बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के टोल पर 5 रुपए से 85 रुपए तक की बढ़ोत्तरी की गई है। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दोपहिया, तीनपहिया वाहनों का टोल 5 रुपए महंगा किया गया है। जबकि कार, जीप, वैन के लिए 10 रुपए अधिक टोल देना होगा। इसके अलावा भारी वाहनों पर 85 रुपए टोल अधिक देने होंगे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के टोल बढ़ोत्तरी नहीं पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर छोटे वाहनों (दोपहिया और तिपहिया) के लिए राहत दी गई है। यहां टू-व्हीलर और थ्री व्हीलर वाहनों के लिए टोल टैक्स में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। यात्रियों को पहले की तरह ही 350 रुपए का पेमेंट करना होगा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर छोटे वाहनों के लिए पुराने रेट बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भी छोटे वाहनों (दोपहिया और तिपहिया) के लिए बड़ी राहत दी गई है। इस रूट पर भी छोटे वाहनों के लिए पुराने रेट ही लागू रहेंगे। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को पार करने के लिए आपको 315 रुपए खर्च करने होंगे। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर 10 रुपए बढ़ाए गए गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करने वाले कार चालकों के लिए थोड़ी बुरी खबर है। पिछले साल की तुलना में इस साल कार के टोल टैक्स में 10 रुपए की वृद्धि की गई है। ———————
ये खबर भी पढ़ें…
₹218 तक महंगा हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर:रेल टिकट रिफंड और टोल के नियम बदले, इनहैंड सैलरी भी घटेगी; अप्रैल में 15 बदलाव आज 1 अप्रैल है। नए वित्त वर्ष की शुरुआत कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के महंगे होने से हुई है। सरकारी तेल कंपनियों ने इसके दाम 218 रुपए तक बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा अब रेल टिकट 8 घंटे पहले तक ही कैंसिल कर पाएंगे। आज से फास्टैग, टोल टैक्स के साथ इनकम टैक्स से जुड़े नियम मिलाकर कुल 15 बदलाव हो रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर