यूपी में 11 जिलों के SP-SSP का ट्रांसफर:24 IPS अफसरों के तबादले, आंखों के सर्जन रहे कौस्तुभ को CM सिटी की कमान

Spread the love

यूपी में 24 IPS अफसरों के ट्रांसफर हुए हैं। इनमें 6 जिलों के वह SP भी शामिल हैं, जिन्हें प्रमोशन देकर DIG बनाया गया था। कुल 11 जिलों में SP और SSP बदले गए हैं। सात साल आंखों के सर्जन रहे डॉक्टर कौस्तुभ को गोरखपुर का नया SSP बनाया गया है। लखनऊ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक सुजीत पांडेय को प्रमोशन के बाद नई जिम्मेदारी मिली है। उन्हें अग्निशमन एवं आपात सेवाएं का पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। 1994 बैच के IPS सुजीत पांडेय की गिनती तेज-तर्रार अफसरों में होती है। इसी तरह प्रमोशन पाकर IG से ADG बने प्रवीण कुमार को ADG ज़ोन लखनऊ बनाया गया है। अभी तक वे अयोध्या रेंज के IG थे। प्रवीण कुमार के स्थान पर मिर्जापुर के SP सोमेन वर्मा को अयोध्या भेजा गया है। हाल ही में उनका IG के लिए प्रमोशन हुआ है। जौनपुर के SP कौस्तुभ को गोरखपुर भेजा गया है। गोरखपुर के SP राज करन नैय्यर का भी प्रमोशन पहली जनवरी को हुआ था। नैय्यर को गाजियाबाद में एडिशनल सीपी बनाया गया है। संभल में 100 करोड़ रुपए से अधिक का बीमा घोटाला पकड़ने वाली अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा का गौतमबुद्धनगर के लिए तबादला हुआ है। उन्हें अपर पुलिस उपायुक्त बनाकर भेजा गया है। पहले जिलों के SP और SSP की बात सुकीर्ति माधव: बिहार के जमुई जिले के गांव मलयपुर के रहने वाले सुकीर्ति माधव मिश्रा 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। सुकीर्ति माधव का जन्म 1988 में हुआ था। वह वर्तमान में आगरा एलआईयू में थे। उन्होंने 4 सितंबर 2020 को पीएम मोदी को मैं खाकी हूं…कविता सुनाई थी। कुंवर अनुपम सिंह: 2013 बैच के IPS अफसर हैं। अगस्त 2023 में तब चर्चा में आए जब कन्नौज से उनका तबादला अमरोहा कर दिया गया था। सांसद रहे सुब्रत पाठक ने आरोप लगाए थे कि तबादला होने के बाद बैक डेट पर अनुमप सिंह ने अपने क्षेत्र के पीआरओ को पैसे लेकर थानाध्यक्ष बना दिया। इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर शिकायत भी की थी। बाद आदेश को आईजी कानपुर ने निरस्त कर दिया था। अविनाश पांडेय: 2015 बैच के IPS हैं। पीलीभीत में तैनाती के दौरान तीन खालिस्तानी आतंकियों को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर किया था। बाद में उन्हें पीलीभीत से हटाकर एसएसएफ (स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स) की लखनऊ यूनिट में तैनात कर दिया गया था। अविनाश पांडे अब एक बार फिर अहम जिम्मेदारी के साथ लौटे हैं। उन्हें मेरठ जिले का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नियुक्त किया गया है। अपर्णा रजत कौशिक: 2015 बैच की IPS अधिकारी हैं। अपर्णा अमेठी, कासगंज और औरैया जिले की कमान संभाल चुकी हैं। गाजियाबाद में सहायक पुलिस अधीक्षक और शाहजहांपुर में SPRA के पद पर तैनात रहीं। राजधानी लखनऊ में DCP रहते हुए माफिया और बदमाशों की रीढ़ तोड़ी। अपर्णा कौशिक ने बिजनेस एनालिसेस की जॉब छोड़कर खाकी पहनी थी। अब 13 IPS अफसरों की नई तैनाती देखिए… गाजियाबाद कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी को अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है। राज करन नैय्यर को पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर से अपर पुलिस आयुक्त गाजियाबाद भेजा गया है। संकल्प शर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक मिर्जापुर को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट नगर में संयुक्त पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ विपिन टाडा को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। —————– यह खबर भी पढ़िए:- सुसाइड करने वाली बहनों के पिता ने 2 शादी कीं:साली से अफेयर, बेटियों से कहता था- मोबाइल छोड़ दो
गाजियाबाद में 3 बहनों ने मंगलवार की रात सुसाइड कर लिया। पिता चेतन ने पुलिस को कोरियन गेम की लत की कहानी सुनाई। पुलिस ने 1 घंटे पिता के साथ बंद कमरे में बात की। तब सामने आया कि चेतन कुमार शेयर ट्रेडिंग में 2 करोड़ का घाटा झेल चुके हैं। हालात ऐसे हो गए थे कि 3 साल पहले बेटियों की पढ़ाई छुड़वानी पड़ी। पढ़ें पूरी खबर..