हरियाणा में रेलगाड़ियां 3 से 5 घंटे लेट:रोडवेज की देर रात और अलसुबह की बसें रद; 20 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

Spread the love

हरियाणा में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों के लिए बेहद घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। कोहरे के कारण हरियाणा के 20 जिले प्रभावित रह सकते हैं। कोहरे के कारण रेल और सड़क यातायात पर असर पड़ रहा है। लंबी दूरियों की एक्सप्रेस ट्रेन कई-कई घंटे की देरी से चल रही हैं। शुक्रवार को मालवा एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से पानीपत पहुंची। वहीं, गोरखधाम एक्सप्रेस करीब साढ़े 3 घंटे देरी से हिसार पहुंची। रोडवेज ने भी रात 11 बजे और सुबह 4 बजे चलने वाली बसें अधिकतर डिपो से रद कर दी हैं। इसके कारण दैनिक कार्य के लिए बाहर जाने वाले लोगों को घंटों तक बस का इंतजार करना पड़ा। वहीं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूरे राज्य में 23 दिसंबर तक मौसम शुष्क (DRY) रहने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इन जिलों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, नूंह और पलवल में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ऑरेंज अलर्ट है। सिरसा और फतेहाबाद में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। किसानों की मुश्किलें बढ़ा सकता है कोहरा
कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए कोहरे को देखते हुए एडवाइजरी जारी की गई है। गेहूं और सरसों की फसल लगाने वाले किसान सिंचाई सुबह की जगह दोपहर में करें। सरसों में हल्की सिंचाई ही करें और पानी रुकने न दें। सरसों में सफेद रस्ट (White Rust) का खतरा है; लक्षण दिखने पर मैन्कोजेब (Mancozeb) का छिड़काव करें। गन्ने में ‘रेड रॉट’ (Red Rot) प्रभावित खेत का पानी दूसरे खेतों में न जाने दें। पत्तेदार सब्जियों की कटाई सूरज निकलने और कोहरा छंटने के बाद ही करें, अन्यथा नमी से फसल सड़ सकती है। कोहरे के दौरान कृषि यंत्रों का इस्तेमाल बेहद सावधानी से करें। पशुपालन करने वाले पशुपालकों के लिए सलाह
पशुओं को रात में खुले में न बांधें, उन्हें शेड के नीचे रखें। पीने के लिए गुनगुना पानी ही दें। पशु आहार में रोजाना 50 ग्राम आयोडीन युक्त नमक और 50-100 ग्राम मिनरल मिक्सचर जरूर मिलाएं। शेड में वेंटिलेशन (हवा की आवाजाही) रखें, लेकिन सीधी ठंडी हवा पशुओं को न लगे। कोहरे में गाड़ी चलाने से पहले इन बातों का ध्यान रखें सही लेन पर ड्राइव करें और सभी लाइट चालू रखें कोहरे के समय आप अगर कार से सफर कर रहे हैं। तो सावधानी बरतना जरूरी होती है। इस दौरान हमें रश ड्राइविंग से बचना चाहिए। हैडलाइट को हमेशा अपर साइड पर चालू रखना चाहिए। अगर ओवरटेक कर रहे हैं तो अपर मोड का इस्तेमाल करें। अगर सामने से किसी गाड़ी को क्रॉस कर रहे हैं तो हैडलाइट को डिपर करें। अक्सर हाईवे पर बड़े वाहन अपर-डिपर से इंस्ट्रक्शन समझते हैं। उन्हें कई बार हॉर्न नहीं सुनाई देता है। इसके अलावा अगर हम हाईवे पर सफर कर रहे हैं तो हमें लेन सिस्टम का पालन करना चाहिए। कार में बैठते वक्त सीट बेल्ट जरूर लगाएं, जिससे पावर ब्रेक लगाने में आसानी होती है।