अरवल में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी कुमार गौरव के निर्देश पर समाहरणालय सभा कक्ष में यह कार्यशाला आयोजित की गई। वरीय कोषागार पदाधिकारी मोहम्मद जाकिर हुसैन ने प्रशिक्षण दिया। उन्होंने निर्वाचन से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। इसमें निर्वाचन व्यय की श्रेणियां और उनकी अनुवीक्षण प्रक्रिया शामिल थी। खर्च के खाते का विवरण रखने की विधि बताई गई प्रशिक्षण में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत चुनावी खर्च की सीमा पर चर्चा हुई। चुनाव चिन्ह आरक्षण और आवंटन की प्रक्रिया को समझाया गया। निर्वाचन संचालन नियम 1961 के अनुसार खर्च के खाते का विवरण रखने की विधि बताई गई। कार्यशाला में फेक न्यूज़ पर विशेष चर्चा की गई। इस दौरान जिला कोषागार पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी और सहायक कोषागार पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी राजनीतिक दलों के सदस्य तथा प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी:अरवल में मीडिया और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन व्यय का प्रशिक्षण
