उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी।
उन्होंने बताया कि गाडी संख्या 20943, बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी रेलसेवा जो 27.11.25 को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-भीलडी-लूनी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा भीलडी, मारवाड भीनमाल, जालोर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
गाडी संख्या 20496, हडपसर-जोधपुर रेलसेवा जो 27.11.25 को हडपसर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-भीलडी-लूनी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा भीलडी, मारवाड भीनमाल व जालोर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
