ट्रेलर ने बढ़ाया फिल्म के लिए उत्साह
करीब 2 मिनट 50 सेकंड का ट्रेलर एक ऐसी दुनिया में ले जाता है जहां रिश्तों की उलझनें, हास्य और भावनाएं सब कुछ एक साथ बहने लगती हैं। कहानी की शुरुआत होती है दुर्लभ मिश्रा (संजय मिश्रा) से, जो अपने बेटे की शादी को लेकर परेशान हैं लेकिन किस्मत कुछ ऐसा मोड़ ले आती है कि लोगों की शादी करवाने वाला यह पिता खुद ही अपनी दूसरी शादी के लिए तैयार होने लगता है। संजय मिश्रा की सादगी भरी एक्टिंग और महिमा चौधरी की गरिमामयी मौजूदगी कहानी को और भी आकर्षक बना देती है। ट्रेलर में हल्के-फुल्के पंच, पारिवारिक तकरार और छोटे शहर की खूबसूरती देखने को मिलती है, जिसने दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है।
19 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ अपनी अनोखी कहानी और संजय–महिमा की जोड़ी के कारण इस साल के अंत की चुनिंदा फैमिली एंटरटेनर्स में शुमार हो सकती है।
————–
