घटना के बाद युवक के शरीर पर गंभीर जलने के निशान पाए गए। सूचना मिलने पर चक्रधरपुर थाना से एसआई सुनील पांडेय अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रेलवे अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रख दिया।
अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को सूचित किया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। गांव में इस घटना से शोक का माहौल है और लोग इस दुखद हादसे पर चर्चा कर रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक पोल पर कैसे चढ़ा और उसकी मौत कैसे हुई।
