प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुनील बाइक से अपने घर से डिमना चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान ब्लू डायमंड होटल के पास उसकी बाइक सड़क पर बने गड्ढे में फंस गई, जिससे संतुलन बिगड़ गया और बाइक पलट गई। गंभीर रूप से घायल सुनील को स्थानीय लोगों ने तुरंत एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना मिलने पर एमजीएम थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। शव को अस्पताल के शीतगृह में रखा गया है और शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
