गुरुग्राम शहर में द्वारका एक्सप्रेसवे पर देर रात एक तेज रफ्तार टोयोटा कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वाहन ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे राहगीरों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टोयोटा कार दिल्ली से गुरुग्राम की ओर बेहद तेज गति में आ रही थी। द्वारका एक्सप्रेसवे के एक मोड़ पर ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार सीधे डिवाइडर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों की मदद से अस्पताल भिजवाया हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचित किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल चालक को पास के निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। अभी तक घायल की पहचान उजागर नहीं की गई है, हालांकि पुलिस को घटनास्थल से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त हुए हैं। क्रेन से हटवाई कार पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दुर्घटना की सूचना मिलते ही रिस्पांस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। तब तक राहगीरों ने अंदर फंसे ड्राइवर को निकाल लिया था। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। क्रेन मंगवा कर कार को हाईवे से हटवा दिया गया है।
गुरुग्राम में डिवाइडर पर चढ़ी टोयोटा कार:एलिवेटेड द्वारका एक्सप्रेसवे पर हादसा; राहगीरों ने अंदर फंसे ड्राइवर को निकाला बाहर
