इस दौरान पुलिस अधिकारियाें ने सड़काें पर वाहन खड़ा करने व अतिक्रमण करने वाले लोगों को चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति दोबारा अतिक्रमण करेगा या नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
कैंट थाना प्रभारी के अनुसार बार-बार अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अब मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। आसपास के इलाकों से अतिक्रमण हटवाते हुए दुकानदारों और वाहन खड़ा करने वालों को चेतावनी दी गई है। इस कार्रवाई में ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनुराग त्यागी सहित अन्य पुलिस अफसर और कर्मी शामिल रहे।
इसी क्रम में दशाश्वमेध थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने अपने हमराहियों के साथ नई सड़क, दालमंडी और आसपास के इलाकों से अतिक्रमण हटवाते हुए दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी।
