लॉन्ग वीकेंड पर नैनीताल में बढ़ी पर्यटकों की चहल-पहल, जुगाड़ से चल रहे किचन, इंडक्शन और कोयला बना सहारा

Spread the love

Nainital News: लॉन्ग वीकेंड पर नैनीताल में पर्यटकों की भारी भीड़ ने होटल और रेस्टोरेंट व्यवसायियों के चेहरे खिले दिए हैं. माल रोड और नैनी झील के किनारे रौनक बढ़ी है, लेकिन कमर्शियल गैस की अनियमित सप्लाई रेस्टोरेंट संचालकों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है. इंडक्शन चूल्हों और कोयले का सहारा लिया जा रहा है. व्यवसायियों ने सोशल मीडिया अफवाहों को खारिज किया और सरकार से अपील की है कि गैस की आपूर्ति समय पर सुचारू की जाए, ताकि पर्यटन सीजन प्रभावित न हो.