हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। अब तक लगभग 3 लाख अभ्यर्थियों ने अपने फॉर्म को कंप्लीट /फाइनल सबमिट कर लिया है। अभ्यर्थी अपना आवेदन अंतिम तिथि यानी 31 जनवरी 2026 रात 11.59 बजे के पूर्व कर लें। अंतिम तिथि के बाद किसी प्रकार का अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती को लेकर प्रदेश के युवाओं में जबरदस्त उत्साह और जोश है। HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि स्वयं मैंने यह देखा है कि हमारे युवा साथी पूरे मनोयोग, मेहनत और निष्ठा के साथ पीएमटी एवं पीएसटी की तैयारियों में जुटे हुए है। सुबह हो या शाम, गांव-गांव में बच्चे मैदानों में दौड़ लगाते, अभ्यास करते और अपने लक्ष्य के लिए पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। यह दृश्य न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि हरियाणा का युवा अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास से भरा हुआ है। युवाओं का यह समर्पण और लगन निश्चित रूप से प्रशंसनीय है और आने वाले समय में सफलता का आधार बनेगा। यहां देखिए HSSC चेयरमैन की पोस्ट… 4500 मेल-600 फीमेल कॉन्स्टेबल भर्ती होंगे हरियाणा सरकार ने हाल ही में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती निकाली है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने 5 हजार 500 पदों पर पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इससे पहले 5 हजार 61 पदों पर सबसे बड़ी भर्ती हुई थी। नायब सरकार ने नए साल पर युवाओं को तोहफा दिया है। HSSC द्वारा जारी विज्ञापन में 5 हजार 500 पदों में 4 हजार 500 मेल कॉन्स्टेबल और 600 महिला कॉन्स्टेबल भर्ती किए जाएंगे। वहीं इनके साथ जीआरपी के लिए 400 मेल कॉन्स्टेबल के पद रिजर्व रखे गए हैं। इस बार सरकार ने आवेदन करने के लिए कोई फीस नहीं रखी है। यहां पढ़िए क्या है फॉर्म भरने का पूरा प्रोसेस… 1. फॉर्म भरने का पहला प्रोसेस क्या है? हरियाणा पुलिस में ऑनलाइन एप्लिकेशन के लिए सबसे पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://hssc.gov.in/ पर जाएं। यहां Advt No- 01/2026- ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर रिक्रयूटमेंट टू पोस्ट ऑफ पुलिस डिपार्टमेंट के लिंक पर जाना होगा। यहां आपको कुछ जरूरी इंस्ट्रक्शन पढ़ने को मिलेंगे। 2. ग्रुप-सी CET रजिस्ट्रेशन नंबर भरना होगा डिक्लेरेशन पर क्लिक करने के बाद प्रोसीड पर करें। अब आपको अपना ग्रुप सी सीईटी रजिस्ट्रेशन नंबर भरना होगा। सेंड ओटीपी पर क्लिक करें। ओटीपी को भरने के बाद आपके सामने सीईटी फॉर्म में भरी हुई डिटेल्स आ जाएंगी। अब प्रोसीड टू कम्पलीट योर योग्यता, अनुभव, फोटो और हस्ताक्षर जैसे टैब में अपनी जानकारी देनी होगी। 3. हर डिटेल के डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे जो जानकारी आप भर रहे हैं, उससे संबंधित डॉक्यूमेंट्स भी अपलोड करने होंगे। फोटो और हस्ताक्षर jpg/jpeg/png फॉर्मेट में 4kb से 100kb के अंदर अपलोड करें। इसके बाद फॉर्म प्रिव्यू में अपनी सभी जानकारियां देख लें और फॉर्म को डाउनलोड कर लें। आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर उसके सभी पेजों पर साइन करके तारीख लिखकर पूरा फॉर्म की साइन कॉपी भी अपलोड करनी होगी।
हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल फॉर्म भरने की कल लास्ट डेट:3 लाख अभ्यर्थियों के आवेदन कंप्लीट, चेयरमैन बोले- तैयारी जारी रखें युवा
