हिसार में आज से महंगा हुआ टोल:चौधरीवास पर कार के ₹5 और बाडोपट्टी पर ₹10 बढ़े, वार्षिक पास के 75 रुपए बढ़ाए

Spread the love

हिसार में नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले के राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर महंगा हो गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने टोल शुल्क में संशोधन करते हुए बुधवार आधी रात से नई दरें लागू कर दी हैं। इसके तहत हिसार के चौधरीवास टोल प्लाजा पर कार ड्राइवरों को अब ₹5 और बाडोपट्टी टोल पर ₹10 अधिक चुकाने होंगे। यह बढ़ोतरी हर साल की तरह तय प्रक्रिया के तहत की गई है, जिसमें आमतौर पर 5% तक की वृद्धि की जाती है। हिसार जिले से गुजरने वाले एनएच-9 और एनएच-52 के टोल प्लाजा पर सभी वाहन श्रेणियों में बढ़ोतरी की गई है। चौधरीवास टोल पर कार/जीप/वैन के एकल सफर में ₹5 की वृद्धि की गई है। बाडोपट्टी टोल पर इसी श्रेणी में ₹10 तक बढ़ोतरी हुई है। बस, ट्रक और मल्टी-एक्सल वाहनों पर भी अलग-अलग श्रेणियों में शुल्क बढ़ा है। नई दरें 31 मार्च की मध्यरात्रि से लागू हो चुकी हैं। पास धारकों को भी देना होगा ज्यादा शुल्क टोल प्लाजा से जुड़े मासिक और वार्षिक पास भी महंगे हो गए हैं। वार्षिक पास अब ₹3 हजार रुपए की जगह ₹3075 में मिलेगा, यानि ₹75 की बढ़ोतरी की गई है। मासिक पास शुल्क में भी आंशिक वृद्धि की गई है। यह बदलाव FASTag आधारित प्रणाली के तहत लागू हुआ है, जिससे टोल भुगतान पूरी तरह डिजिटल हो रहा है। टोल प्लाजा के आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों के लिए राहत जारी रखी गई है। 20 किलोमीटर दायरे में रहने वाले वाहन मालिक पास बनवा सकते हैं। मासिक पास में मामूली बढ़ोतरी के बाद भी उन्हें सामान्य शुल्क से राहत मिलेगी। अब नकद टोल शुल्क बंद- NHAI हिसार के NHAI के कार्यालय सहायक पुनीत कुमार ने बताया कि हर साल मार्च महीने में टोल रेट की समीक्षा की जाती है। महंगाई के मानकों के अनुसार टोल दर संशोधित की जाती है। आज एक अप्रैल से नई टोल दरों को लागू कर दिया गया। सभी टोल कंपनियों को ईमेल भेज दिया गया है। अक्तूबर 2025 में महंगाई सूचकांक के चलते टोल रेट कम किए गए थे। एक अप्रैल से टोल प्लाजा पर किसी भी मद में कैश नहीं लिया जाएगा। जानिए हिसार के किस टोल पर कितने रेट बढ़े…