Aaj Ka Kark Rashifal : आज वैलेंटाइन डे, कर्क राशि कब कहें दिल की बात? ये रहा सटीक टाइम, जानें पूरा राशिफल

Spread the love

Aaj Ka Kark Rashifal 14 February 2026 : कर्क राशि के लिए आज का दिन खास है. आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है. जल्दबाजी से बचना होगा. लोकल 18 से बात करते हुए नैनीताल के पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के लिए आज आय और खर्च दोनों बराबर रहेंगे. अचानक बड़ा लाभ होने के योग नहीं हैं, लेकिन नुकसान भी नहीं होगा. पुराने लेन-देन को सुलझाने के लिए दिन अच्छा है. अनावश्यक बहस न करें. व्यापार में बड़ा निर्णय बहुत सोच-समझकर ही लें. वैलेंटाइन डे होने की वजह से आज पार्टनर को समय देना बहुत जरूरी है. आज आपका मन पढ़ाई में नहीं लगेगा.