Aaj Ka Mithun Rashifal : मिथुन राशि के लिए आज प्रेम विवाह के योग, शाम तक नौकरी के लिए बुलावा, पढ़ाई में लगेगा मन

Spread the love

Aaj Ka Mithun Rashifal 21 January 2026 : मिथुन राशि के लिए आज का दिन खुशनुमा बीतेगा. प्रेम संबंधों में आज बहार आएगी. दांपत्य जीवन में चंद्रमा की स्थिति आपके संबंधों को मजबूत बनाएगी. आज प्रेमी से विवाह की बात करना अच्छा रहेगा. उसे अपने परिवार से मिलवा भी सकते हैं. करियर में चंद्रमा और सूर्य बुध की युक्ति से सफलता मिलेगी. जो जातक नौकरी खोज रहे हैं, उन्हें आज किसी नजदीकी के जरिये गुड न्यूज मिलेगी. शाम तक नौकरी के लिए बुलावा आ सकता है. छात्रों के लिए आज का दिन स्पेशल है. पढ़ाई में मन लगेगा.