Aaj Ka Kark Rashifal : पुराने दोस्त से बढ़ेगा प्रेम, पढ़ाई से भटकेगा मन, कर्क राशि के लिए आज संभलकर चलने का दिन

Spread the love

Aaj Ka Kark Rashifal 7 february 2026 : कर्क राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. इसके प्रभाव से मन में भावनात्मक उतार-चढ़ाव बना रहेगा. लोकल 18 से बात करते हुए नैनीताल के ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों को आज किसी भी विवाद या मतभेद में शांत रहकर बातचीत से समाधान निकालना फायदेमंद रहेगा. समझदारी से लिए गए फैसले बुरी परिस्थितियों को भी आपके पक्ष में मोड़ सकते हैं. इलेक्ट्रॉनिक सामान के व्यापारी आज फायदे में रहेंगे. परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं.