झारखंड के आज हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश:बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, तेज हवा भी चल सकती है

झारखंड के आज हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश:बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, तेज हवा भी चल सकती है
Share Now

झारखंड में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यह बदलाव मुख्य रूप से बंगाल की खाड़ी में बनने वाले निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण हो रहा है। इस वजह से हवा का रुख बदल गया है। नमी में बढ़ोतरी हुई है। बात बारिश की करें तो राजधानी रांची सहित इसके आसपास के जिलों में सुबह में हल्की बारिश हुई। आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने कहा है कि रांची और आसपास के इलाके में दिन भर में एक- दो बार हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश के इन हिस्सों में बारिश के आसार मौसम विभाग ने विशेष रूप से पश्चिमी, दक्षिणी, और उत्तरी-पूर्वी झारखंड में बारिश की संभावना जताई है। पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान मेघ गर्जन और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। हालांकि, दिन के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। लोगों को गर्मी से पूरी तरह से राहत मिलने की उम्मीद कम है। 30 डिग्री के आसपास रहने वाला है पारा तापमान की बात करें तो बीते 24 घंटे के दौरान रांची में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री था। इसी तरह बोकारो में अधिकतम तापमान 32.1 और न्यूनतम 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा। डालटनगंज और देवघर जैसे शहरों में भी तापमान लगभग इसी के आसपास रहा। मौसम की यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रहने की संभावना है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। राज्य में 19% अधिक बारिश हुई इस वर्ष 1 जून से 24 सितंबर तक झारखंड में औसत से बेहतर मानसूनी बारिश दर्ज की गई है। राज्य में कुल 1170.8 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य औसत 984.7 मिमी है। यानी झारखंड में 19% अधिक वर्षा हुई है। जिलेवार आंकड़े बताते हैं कि पूर्वी सिंहभूम में सबसे अधिक 1625.7 मिमी (54% अधिक) वर्षा हुई। इसके अलावा सरायकेला-खरसावां (51%), लातेहार (37%), रांची (50%), चाईबासा (32%), गुमला (25%) और चतरा (11%) में भी सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई। हालांकि, कुछ जिलों में बारिश सामान्य से काफी कम रही है। इनमें सबसे अधिक कमी पलामू और पाकुड़ (−29%), गोड्डा (−13%), देवघर (−12%) और दुमका (−5%) में दर्ज की गई। बात सितंबर में बारिश की करें तो 1 से 24 सितंबर के बीच राज्य में 159.9 मिमी वर्षा हुई, जबकि सामान्य औसत 185.9 मिमी है। यानी इस अवधि में 14% कम बारिश हुई।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *