आज 1101 ट्रैक्टरों की रैली को सीएम दिखाएंगे हरी झंडी:किसान कल्याण वर्ष की करेंगे शुरुआत, भोपाल के कई रास्तों पर ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट

Spread the love

एमपी में खेती को फायदे का धंधा बनाने के लिए सरकार लंबे समय से प्रयासरत रही है। अब मोहन सरकार इस साल को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाने जा रही है। आज भोपाल के जंबूरी मैदान पर सीएम डॉ. मोहन यादव कृषक कल्याण वर्ष 2026 की औपचारिक शुरुआत करेंगे। ट्रैक्टर रैली को दिखाएंगे हरी झंडी
सीएम डॉ. मोहन यादव कोकता बायपास पर आरटीओ ऑफिस के पास लगभग 1101 ट्रैक्टरों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। दोपहर करीब 12 बजे भोपाल और आसपास से आए किसानों की ट्रैक्टर रैली को सीएम फ्लैग ऑफ करके रवाना करेंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव ​​​दोपहर 1 बजे जंबूरी मैदान में कृषक कल्याण वर्ष-2026 के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री किसानों को कृषक कल्याण वर्ष के अंतर्गत संचालित की जाने वाली गतिविधियों, योजनाओं और भावी कार्ययोजना की जानकारी देंगे। उद्यानिकी पशुपालन, डेयरी और फिशरीज इस साल के फोकस सेक्टर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कृषक कल्याण वर्ष-2026 का उद्देश्य कृषि को केवल परंपरागत खेती तक सीमित न रखकर उसे लाभकारी, स्थायी और तकनीक आधारित रोजगार सृजन मॉडल के रूप में विकसित करना है। इस वर्ष के फोकस सेक्टर उद्यानिकी, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य-पालन और खाद्य प्रसंस्करण रहेंगे। जिला स्तरीय कलस्टर आधारित विकास को बढ़ावा देगी सरकार
सीएम बताया कि कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य-पालन और वानिकी को एकीकृत करते हुए जिला-स्तरीय क्लस्टर आधारित विकास को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही उच्च उत्पादकता, प्राकृतिक खेती, डिजिटल सेवाओं और कृषि प्रसंस्करण के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा। एग्री-टेक, ड्रोन सेवाएं, एफपीओ प्रबंधन, खाद्य प्रसंस्करण और हाइड्रोपोनिक्स जैसे क्षेत्रों में ग्रामीण युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर भी सृजित किए जाएंगे। किसानों की आय के साथ कृषि बजट बढ़ रहा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कृषि और समृद्ध ग्रामीण क्षेत्र मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था की आधारशिला हैं। राज्य सरकार एक ओर कृषि बजट में लगातार वृद्धि कर रही है, वहीं दूसरी ओर किसानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें समर्थन मूल्य पर उपज की खरीदी, सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए भावांतर योजना, अतिवृष्टि, कीट-व्याधि और प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, मुख्यमंत्री कृषि उन्नति योजना और रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना प्रमुख हैं। कृषक कल्याण वर्ष-2026 के माध्यम से राज्य सरकार का लक्ष्य अन्नदाता के समग्र विकास, आय वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देना है। भोपाल की इन सड़कों पर जाने से आज बचें ट्रैक्टर रैली- कोकता बायपास कृषि कल्याण वर्ष का शुभारंभ- जंबूरी मैदान जम्बूरी मैदान अन्य वाहन पार्किंग