प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेष रूप से इवीएम एवं वीवीपैट के संचालन, मॉक पोल, क्लोजिंग प्रक्रिया, काउंटिंग की तैयारी एवं रिपोर्टिंग फॉर्म भरने की विधि पर विस्तार से चर्चा की गई।
कर्मियों को बताया गया कि मतदान के दिन पोलिंग बूथ पर इवीएम की क्लीनिंग, सेटअप, मॉक पोल, क्लोज वोट, सीयु एवं वीवीपैट के समुचित सीलिंग कार्य को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूर्ण करना अनिवार्य है। साथ ही फॉर्म 17C के सही रख-रखाव और मतगणना की तैयारी संबंधी दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने चुनाव प्रक्रिया की बारीकियों को गहराई से समझा और मॉक पोल के माध्यम से अभ्यास किया। यह प्रशिक्षण निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, सुचारु एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने में सहायक सिद्ध होगा।
