हड्डियों को मजबूत बनाना है? डाइट में शामिल करें कैल्शियम-आयरन से भरपूर ये डिश

Spread the love

Healthy Pahadi Food: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मंडवे का फ़ानू या फाड़ू एक खास और सेहतमंद डिश है. यह रागी से बनाई जाती है और हड्डियों, दांतों और पाचन के लिए बेहद फायदेमंद है. हल्की और पचाने में आसान यह डिश लंबे समय तक ऊर्जा देती है. भांग की चटनी या हल्की दाल के साथ गरमागरम परोसा जाने वाला मंडवे का फ़ानू स्वाद और पोषण का बेहतरीन मेल है.