Timil Leaves : देवता खुश, इंसान फिट…इस पत्ते पर खाना सेहत के लिए खजाना, पहाड़ों पर सामूहिक भोज का जान

Spread the love

Timil Leaves Benefits in Hindi : उत्तराखंड के पहाड़ों में तिमिल के पत्तों पर खाना परोसना केवल एक पुरानी परंपरा नहीं है, बल्कि इसके पीछे गहरा वैज्ञानिक और स्वास्थ्य संबंधी सीक्रेट छिपा है. यह पत्ता सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं है. तिमिल का पत्ता आकार में बड़ा, मजबूत और मोटा होता है, जिससे इसे थाली या पत्तल के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है. तिमिल का पत्ता भोजन को सुरक्षित रखने के साथ-साथ उसे स्वादिष्ट और लाभकारी बनाता है.