समय बदला, लेकिन कुछ चीजें पुरानी ही ठीक….नैनीताल में कायम ट्रेडिशनल ड्रेस का जादू, 50 रुपये में जीवनभर की याद

Spread the love

Nainital Traditional Dress Photography : उत्तराखंड की सरोवर नगरी अपने खूबसूरत नजारों के लिए दुनियाभर में जानी जाती है. नैनीझील के किनारे और पर्यटक स्थलों में उपलब्ध ट्रेडिशनल ड्रेस नैनीताल की खूबसूरत वादियों में चार चांद लगा देती है. पिछले 50 सालों से नैनीताल के पर्यटक स्थलों में ट्रेडिशनल ड्रेस का काम स्थानीय लोगों को रोजगार देता आ रहा है. कैमरे के सामने मुस्कुराते चेहरे और पीछे झील का नजारा, हर फोटो को खास बना देता है. समय बदला, तकनीक बदली, लेकिन यह परंपरा आज भी वैसी ही कायम है.