तिलक नगर मंडल ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति की भावनाओं से ओतप्रोत हुआ वातावरण : अनिल दीक्षित

Spread the love

उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ नातेश्वर महादेव मंदिर गेंजेस क्लब गेट नंबर दो से हुआ। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में उत्साही कार्यकर्ता देशभक्ति की भावनाओं से ओतप्रोत वातावरण में शामिल हुए। यात्रा का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष अश्वनी गौतम ने किया।

उन्होंने बताया कि लगभग एक किलोमीटर की यात्रा में शामिल कार्यकर्ता,भारतीय सेना जिंदाबाद,वंदे मातरम,भारत माता की जय के गगनभेदी नारों से वातावरण को देशभक्ति से गुंजायमान कर दिया।

यात्रा आर्यनगर सब्जी मंडी से होते हुए कमल वाला चौराहा आर्यनगर में समाप्त हुई। वहीं लाजपत नगर मंडल की यात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने किया।

जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि आज लाजपत नगर,गीतनगर,तिलकनगर,पनकी, रामलला मंडलों में तिरंगा यात्राएं निकाल कर कानपुर उत्तर जिले के 14 मंडलों की यात्राएं पूर्ण हुई कल से महापुरुषों,शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और घर घर तिरंगा वितरण किया जाएगा।

यात्रा में प्रमुख रूप से,मंडल अध्यक्ष अजय राय, अरुण पाल,रामलखन रावत,जगदीश तिवारी, आनंद मिश्रा,,रंजीता पाठक,पूनम कपूर पूजा तिवारी,पार्षद नीरज बाजपेई, हनुमान पांडे, पार्षद नीरज रक्सेल, अरुण दुबे आदि उपस्थित रहे।