झारखंड के 17 जिलों में 24 को गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट

Spread the love

यह जानकारी मौसम विभाग ने मंगलवार को दी। विभाग के अनुसार राज्य के जिन जिलों में गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है इनमें उत्तरी-पूर्वी हिस्से ( देवघर, दुमका, गिरिडीह, पाकुड़, गोड्डा, जामताड़ा, साहिबगंज) को छोड़कर शेष सभी जिले शामिल हैं।

राजधानी रांची संहित आसपास के इलाकों में मंगलवार को सुबह से मौसम साफ रहा और ठंड का एहसास हुआ। दिन चढ़ने के बाद धूप में तल्खी महसूस हुई।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान देवघर में 7 डिग्री और सबसे कम तापमान गुमला में 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मंगलवार को रांची में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री, जमशेदपुर में 32.6, डाल्टनगंज में 33.3, बोकारो में 32.1 और चाईबासा में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।