गांव डाहौला निवासी प्रदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव बेलरखां शराब ठेके पर सेल्जमैन के तौर पर कार्य करता है। मंगलवार शाम वह ठेके पर डयूटीरत था। उसी दौरान गांव बेलरखां निवासी बलिंद्र अपने दो साथियों के साथ शराब ठेके अंदर आया। एक युवक ने उसे असलहा के बल पर काबू कर लिया। आरोपितों ने गल्ले से छह हजार रुपये की नगदी निकाल ली। जिसके बाद आरोपित जाते समय ठेके से दो अंगे्रजी शराब की बोतल भी अपने साथ ले गए। सदर थाना नरवाना पुलिस ने सेल्जमैन प्रदीप की शिकायत पर आरोपित बलिंद्र को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ शस्त्र अधिनियम, लूट समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जींद में असलहा के बल पर शराब ठेके से नकदी व शराब लूटी
