हांसी में एक्सीडेंट में 3 दोस्तों की मौत:तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक को टक्कर, तीनों एक ही गांव के, गाड़ी सवार घायल

Spread the love

हरियाणा के हांसी में बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। यह दुर्घटना हांसी के नजदीक हुई, जहां एक कार और बाइक की टक्कर हो गई। मृतकों की पहचान गांव भाटला निवासी धर्मवीर (40), राजेश (40) और अशोक (35) के रूप में हुई है। यह हादसा शनिवार-रविवार रात 1:30 बजे हुआ, जब एक बाइक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। यहां देखें फोटो… काफी दूर जाकर गिरी बाइक पुलिस ने गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को हांसी के सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक गाड़ी से काफी दूर जा गिरी और कार के दोनों एयरबैग भी खुल गए। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सदानंद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे की परिस्थितियों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। कार में सवार कुछ लोगों के घायल होने की भी जानकारी मिली है, जिनकी अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है।