अपराध की योजना बनाते हुए तीन अपराधकर्मी गिरफ्तार

Spread the love

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्तियों को रोका और उनके पास से अवैध हथियार, चार जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किया। गिरफ्तार अपराधकर्मियों में रंजीत यादव पिता भिखारी यादव ग्राम सतबेहरी थाना पोठिया, बंटी कुमार पासवान पिता चन्दन कुमार पासवान ग्राम शब्दा थाना पोठिया और नवीन कुमार पासवान पिता मुसो पासवान ग्राम शब्दा थाना पोठिया शामिल हैं।