भिवानी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:ई-मेल से भेजा गया मैसेज, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Spread the love

भिवानी में जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ई-मेल के माध्यम से भेजी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया है। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। ई-मेल की सत्यता की पड़ताल की जा रही है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। डॉग स्क्वायड की टीम जांच करने पहुंची एसपी सुमित कुमार ने बताया कि जिला कोर्ट को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूरे कोर्ट परिसर में सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। हर चीज को डॉग स्क्वायड टीम के साथ पुलिस खंगाल रही है। इसके साथ ही सिविल लाइन थाना पुलिस , सीआईए व अन्य पुलिस टीम कोर्ट परिसर में पहुंची हुई है।
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप तंवर ने कहा कि धमकी के बाद से ही पुलिस की सर्च टीम जांच कर रही है। कोर्ट परिसर सुरक्षा से लैस है। उन्होंने कहा कि यह अफवाह मात्र है, क्योंकि जब यहां कोर्ट परिसर में गोली चली थी। उसके बाद से ही सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं।