शंकराचार्य के वकील को जान से मारने की धमकी:मोबाइल पर मैसेज भेजा- बनारस कचहरी के साथ तुम्हें भी बम से उड़ा देंगे

Spread the love

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के वकील को जान से मारने की धमकी मिली है। उनके मोबाइल पर बुधवार देर रात करीब ढाई बजे धमकी भरा मैसेज आया। लिखा था- वाराणसी की कचहरी को बम से उड़ा देंगे, तुम्हें भी। शंकराचार्य पर लगे बच्चों के यौन शोषण के मामले की पैरवी वकील श्रीनाथ त्रिपाठी ही कर रहे हैं। त्रिपाठी ने धमकी भरे SMS का स्क्रीनशॉट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया और प्रशासन से संज्ञान लेने की मांग की। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। मैसेज भेजने वाले की पहचान की जा रही है। 14 दिनों में यह चौथी बार है, जब वाराणसी की कचहरी को उड़ाने की धमकी मिली है। इधर, प्रयागराज पुलिस चार दिनों से वाराणसी में डेरा डाले हुए है। पुलिस शंकराचार्य से पूछताछ कर सकती है, हालांकि अभी तक आश्रम नहीं पहुंची है। मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण माना जा रहा है कि पुलिस पूरी तैयारी और होमवर्क के बाद ही उनसे पूछताछ करेगी। इससे पहले, बुधवार को शंकराचार्य पर बच्चों के यौन शोषण का केस दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज ने आरोप लगाया था कि अविमुक्तेश्वरानंद ने मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और वाराणसी के मठ-आश्रमों में बटुकों का यौन शोषण किया। उन्होंने दावा किया कि उनके पास इससे जुड़े सभी सबूत मौजूद हैं। अविमुक्तेश्वरानंद ने वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जवाब दिया था। कहा था- जब कोई बच्चा मेरे पास आया ही नहीं, तो ऐसे आरोप कैसे सही हो सकते हैं। पीड़ित बटुक ने आज तक को दिए इंटरव्यू में दावा किया है कि हम अध्ययन के लिए गए थे, तभी से हमारा शोषण किया गया। मेरे साथ और भी बच्चे थे, जिनका लगातार शोषण किया। किसने शोषण किया? इस सवाल पर बटुक ने कहा- अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकानंद ने। क्या माघ मेले में भी शोषण हुआ? इस पर पीड़ित ने कहा- जी, वहां भी उनके साथ शोषण किया गया। पीड़ित का दावा है कि माघ मेले में 16 जनवरी को उनके साथ शोषण हुआ। अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्य प्रकाश और अरविंद बाहर से बच्चों को लाते हैं और इसके बाद बच्चों के साथ यौन शोषण किया जाता है। जानिए पूरा मामला… अविमुक्तेश्वरानंद यौन शोषण केस से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…