बागेश्वर के पहाड़ों में उगने वाला फ्योंली पौधा सदियों से लोगों की सेहत और सुंदरता का राज़ माना जाता रहा है. इसके फूल और पत्तियां केवल सुंदर दिखने के लिए नहीं, बल्कि त्वचा रोग, सूजन, दर्द और यहां तक कि लकवा जैसी समस्याओं में भी चमत्कारिक असर रखती हैं. पत्तों का पेस्ट त्वचा पर लगाने से फायदे तो मिलते ही हैं, साथ ही यह पारंपरिक रूप से इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करने में भी मदद करता है.
दर्द और लकवा तक में कारगर पहाड़ का ये अनोखा फूल, जानिए 8 बड़े औषधीय फायदे, जानकार रह जाएंगे हैरान
