पहाड़ों में खेतों का पहरेदार है ये कंटीला पौधा, जो बिना देखभाल के भी देता है कई कमाल के फायदे

Spread the love

Ram Bans Plant Uses: पहाड़ों में पाया जाने वाला रामबांस का पौधा सिर्फ एक साधारण झाड़ी नहीं है. कम पानी और कम देखभाल में भी सालों तक जीवित रहने वाला यह पौधा खेतों की सुरक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक कई कामों में उपयोगी माना जाता है. इसकी कांटेदार पत्तियां प्राकृतिक बाड़ का काम करती हैं, जबकि मजबूत जड़ें मिट्टी के कटाव को रोकने में मदद करती हैं. यही वजह है कि ग्रामीण इलाकों में इसे बेहद उपयोगी और भरोसेमंद पौधा माना जाता है.