Bageshwar Viral AI Photo: बागेश्वर स्थित सरयू नदी के बीच एक बड़ा पत्थर है, जिस पर अर्धनारीश्वर की पेंटिंग बनाई गई है. पहले सोशल मीडिया पर इसकी एआई जनरेटेड फोटो वायरल हुई थी, लेकिन बाद में पता चला कि पेंटिंग असली है. यह पेंटिंग भगवान शिव और माता पार्वती के संयुक्त रूप को दिखाती है, जो पुरुष और स्त्री ऊर्जा के संतुलन का प्रतीक है. स्थानीय कलाकार मौसम और पानी की कठिनाइयों के बावजूद इसे मेहनत और श्रद्धा के साथ बना रहे हैं. वायरल तस्वीरों और असली पेंटिंग की वजह से लोग इसे देखने के लिए आ रहे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय व्यापार को फायदा मिल रहा है.
सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है बागेश्वर की ये लोकेशन, जानें ऐसा क्या है खास, आखिर क्यों है ये ट्रेडिंग?
