सिर्फ खाने के लिए नहीं, यह डिश बनाती है रोजगार का साधन, जानिए इतिहास

Spread the love

मनकोट गांव, बागेश्वर का वह खास गांव है, जहां भट्ट के डुबके ने न सिर्फ इतिहास रचा है बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार का भी माध्यम बना है. यहां की दुकानों में भट्ट के डुबके के साथ पहाड़ी चावल, हरी सब्जी, रायता, भांग की चटनी, मूली, रोटी और भुनी मिर्च परोसी जाती है. पहाड़ के पारंपरिक स्वाद और संस्कृति के लिए यह गांव अपनी अनोखी पहचान रखता है.