कई रजाइयों के बराबर पिथौरागढ़ का ये कम्बल, सर्दियों में चलता-फिरता हीटर

Spread the love

Chru blanke Benefits : चरु कम्बल पिथौरागढ़ के सीमांत इलाकों में सर्दी से बचाव का पारंपरिक साधन है. यह मोटा और बेहद गर्म, ऊनी कम्बल बड़ी संख्या में नेपाल से आयात किया जाता है. कठोर ठंड में भी यह भरोसेमंद गर्माहट देता है. पहाड़ी जीवनशैली और संस्कृति से जुड़ा हुआ है. इसे आमतौर पर भेड़ या याक की ऊन से बनाया जाता है. कई घरों में आज भी दशकों पुराने चरु कम्बल मिल जाएंगे, जो आज भी उतने ही उपयोगी हैं.