कमरे में लगी आग में झुलसे तीसरे भाई की मौत

Spread the love

जोधपुर, 28 अक्टूबर । बाड़मेर जिले में एक घर में लगी आग में झुलसे एक युवक की यहां महात्मा गांधी अस्पताल की बर्न यूनिट में इलाज के दौरान मौत हो गई है। वह 70 प्रतिशत झुलस गया था। हादसे में उसके दो भाइयों की घटना के दौरान मौत हो गई थी।

पुलिस ने बताया कि घटना रविवार सुबह पांच बजे बाड़मेर ग्रामीण थाना इलाके के जस्तानियों की ढाणी की है। जस्तानियों की ढाणी गांव निवासी देवीलाल शनिवार शाम को अपने रिश्तेदार के घर पर आए हुए थे। उनके घर पर उनका इकलौटा बेटा जसराज और उसके दो चचेरे भाई अरुण पुत्र शंकरलाल, राजूराम पुत्र पुरखाराम थे। शनिवार रात तीनों एक ही कमरे में सोए थे। रविवार सुबह करीब पांच बजे शॉर्ट सर्किट के कारण कमरे में अचानक आग लग गई। कमरे का दरवाजा बंद होने के कारण बच्चों का दम घुटने से बेहोश हो गए।

हादसे में अरुण और राजूराम जिंदा जल गए। जसराम अधजला कमरे से निकलकर अपने पिता के पास भागते हुआ पहुंचा। कहा कि पापा घर में आग लग गई। यह कहकर जसराज वहीं गिर गया।

ग्रामीणों की मदद से उसको बाड़मेर हॉस्पिटल लाया गया। वहां से उसे जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां अब उसकी भी मौत हो गई। जसराज पिता का इकलौता बेटा था। इस अग्निकांड में एक ही परिवार के तीन घरों के चिराग बुझ गए।