डरा देंगी ताइवान की ये तस्वीरें, पत्तों की तरह ढह गईं इमारतें और पुल; देखें विडियो…

डरा देंगी ताइवान की ये तस्वीरें, पत्तों की तरह ढह गईं इमारतें और पुल; देखें विडियो…
Share Now

अप्रैल की शुरुआत ताइवान के लिए बुरी खबर लेकर आई है।

बुधवार को यहां भीषण भूकंप आया है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.4 मापी गई है। नतीजा यह हुआ कि कई इमारतें ढह गईं और सड़कों पर मौजूद लोग कंपन्न में खुद को संभालने की कोशिश करत नजर आए।

कहा जा रहा है कि 25 सालों में ताइवान में पहली बार इतनी बड़ी त्रासदी का सामना किया है। इस प्राकृतिक घटना के बाद सुनामी की भी आशंका जताई जाने लगी है।

7.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आने के बाद जापान ने अपने दक्षिणी द्वीप समूह ओकिनावा में सुनामी का अलर्ट जारी किया है।

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि सुनामी की वजह से समुद्र में तीन मीटर (9.8 फुट) तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। बुधवार सुबह आए भूकंप की वजह से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

क्या हैं ताजा हाल
भूकंप से ताइवान के हूलियन शहर में कई इमारतें गिर गईं। सुरक्षा के मद्देनजर रेल सेवाओं को स्थगित कर दिया है। साथ ही स्कूलों, सरकारी दफ्तरों को काम बंद करने का विकल्प भी दिया गया है।

राजधानी ताइपेई में भी रेल सेवाओं को बंद कर दिया गया है। यहां भी कई इमारतों को ढहने की खबरें हैं। फिलहाल, इस प्राकृतिक आपदा में एक व्यक्ति की मौत और कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी है।

ताइवान में तबाही
भूकंप के बाद सोशल मीडिया पर ताइवान के कई हिस्सों की तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए जाने लगे हैं। नजर आ रहा है कि कैसे एक ऊंची इमारत अचानक गिर रही है।

समाचार एजेंसी एएनआई की तरफ से जारी पूर्वी ताइवान के हूलिएन काउंटी के बैबिन स्ट्रीन का एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें नजर आ रहा है कि विशाल इमारत मिट्टी के घर की एक ओर झुक गई।

पहले भी आ चुका है भूकंप
इससे पहले ताइवान ने साल 1999 के भीषण भूकंप का सामना किया था। उस दौरान 2500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही 1300 से ज्यादा लोग घायल भी हुए थे।

उस दौरान ताइवान के नानतौ को सबसे ज्यादा प्रभावित माना गया था।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *